Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

शिव बारात के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। श्री रामलीला महोत्सव की शिव बारात के साथ शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। श्री रामलीला समिति द्वारा निकाली गई शिव बारात नगर में मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई।

नगर भर में बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। मुख्य पूजन व झंडा पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर बारात को समाजसेवी शुभम लांबा व पूर्व चेयरमैन विनोद चाहल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष बिंदर चाहल ने बताया कि बहसूमा में इस वर्ष श्री रामलीला समिति का वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर को रावण दहन का आयोजन होगा, जो पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ दशहरा मैदान राम कटोरी में संपन्न किया जाएगा। समिति का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और समाज में एकता का संदेश देना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here