नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप, जो मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब के नाम से चल रहा है, उसमें गत 22 सितंबर को एक पोस्ट भगवान बोले बाबा के बारे में शेयर की गई, पोस्ट में भोले बाबा के बारे में बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।
शिकायतकर्ता अतुल माहेश्वरी ने बताया कि वह मेरठ पत्रकार प्रेस क्लब का घोषित अध्यक्ष है। आरोप लगाया कि पोस्ट में हिंदू एवं सनातन धर्म को अपमानित करते हुए भगवान शिव का उपहास उड़ाया गया है, जिसे समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने व समाज में द्वेश उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। हिंदू धर्म के प्रति विद्वेश पूर्ण पोस्ट से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहात हुई है। साम्प्रदायिक वातावरण का असफल प्रयास किया गया, पोस्टकर्ता का कृत अपराध की श्रेणी में आता है। उसको चिन्हित किया जाना एवं उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्रवाई किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार का अवैधानिक कृत से रोका जा सके।
No comments:
Post a Comment