Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया, जिसमें जीटीबी ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।

मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 3 बजे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के द्वारा किया जाएगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। 

वहीं दूसरी ओर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मेरठ मण्डल जितेन्द्र यादव को उनके कार्यालय पर जाकर अंगवस्त्र (शॉल) भेंट करके भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी और क्रिकेट कोच अतहर अली ने सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here