Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

प्रदेश के थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया गया उद्घाटन

 


-जनपद में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा गया मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया गया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एनआईसी सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा गया। मुख्यमंत्री ने आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश की समस्त महिलाओं व बेटियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया कहा कि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।


जमीनी स्तर पर किया जाए काम

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के शुभारंभ अवसर पर समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में महिलाओं, बेटियों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में ये अधिकारीगण रहे मौजूद

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वज, एडीजी भानु भास्कर, आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, नगरायुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here