नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। इतिहास में प्रथम बार धर्मनगरी में हो रही 25 समोशरण के माध्यम से
सिद्धों की महाआराधना का समापन एवं पंच गजरथ महामहोत्सव बड़े धूमधाम के साथ विद्योदय
निलय पाण्डुक शीला रोड से आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 निश्चिंत सागर महाराज के सानिध्य में प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी देहात रहे। पंच गजरथ रथयात्रा महोत्सव पाण्डुक
शीला रोड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न स्थानों पर गंज बाजार, बिनौली
रोड, कबाड़ी बाजार, राम तलैया, चौक बाजार, गुजरात गेट, गांधी
नगर होते हुए विद्योदय निलय के प्रांगण में संपूर्ण हुई। पंच गजरथ रथयात्रा
महोत्सव नगर में बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। जैन
श्रद्धालु ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत
किया। इस अवसर पर पंकज जैन, सौरभ जैन,
अनिल जैन, अनुज जैन, योगेश जैन, कमल जैन, कुणाल जैन, राजीव
जैन, विनोद जैन, ऋषभ जैन, अंकुश जैन, अरिहंत जैन,
सुविचार नमन जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, संयम जैन, शुभम जैन, नीरज जैन, वैभव जैन एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment