नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लोहिया नगर में कैंची कलस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना के संबंध में अध्यक्ष द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित कराई गयी भूमि पर स्थानीय स्तर पर सहयोग करके आवश्यकता के दृष्टिग्त पुलिस विभाग औद्योगिक संगठन के साथ बैठक कर चौकी के निर्माण कार्य हेतु अध्यक्ष महोदय की ओर से शासन को अर्द्धशासकीय पत्र निर्गत कराने के निर्देश दिये गये।
मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माण के लिए उपस्थित सहायक अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि मेवला फ्लाई ओवर की सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है, जिसपर एसोसिएशन के प्रतिनिधि द्वारा सडक में एक-दो जगह गडढे रहने की बात कही जिसपर अध्यक्ष द्वारा मुख्य अभियंता, नगर निगम को स्थलीय निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं मोहकमपुर फेस-प्रथम के मुख्य नाले के संबंध में उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डी०एन० पॉलीटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण हेतु टेण्डर हो चुका है, तकनीकी मूल्याकंन की कार्यवाही की जा रही है। तकनीकी मूल्यांकन की कार्यवाही पूर्ण होने पर कार्य कराया जाएगा जिस पर अध्यक्ष नहोदय द्वारा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए गये।
दिल्ली रोड से शताब्दी नगर, संगम रेस्टोरेंट के सामने से जाने वाली चौडी डिवाइडर रोड जो एयरपोर्ट तक जाती है कि सडक किनारे टाइल्स लगाने के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता, एम०डी०ए० द्वारा अवगत कराया गया कि सडक किनारे की टाइल्स लगवाने हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र उ०प्र० औद्योगिक विकास प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी गयी है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्य को शीघ पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इकाई स्वामी श्री कृष्ण एग्रो फूड इण्डस्ट्रीज, काशी गगोल रोड, मेरठ की आर से 4,26,000 की सुरक्षा राशि को बिल मे समायोजित कराये जाने का अनुरोध किया गया था। प्रकरण में अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई की सुरक्षा धनराशि को बिल में समायोजन कर दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रकरण को एजेण्डा बिन्दु से निक्षेपित करने के निर्देश दिये गये।
उद्योग बंधु समिति की बैठक के उपरांत जिला निर्यात कार्य योजना की बैठक आहूत की गयी। बैठक में विभिन्न निर्यातकों से जनपद में नियंत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुझाव प्राप्त हुए। प्राप्त सुझावों के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता, मेरठ विकास प्राधकरण, मुख्य अभियंता, नगर निगम, सहायक अभियंता, एन०सी०आर०टी०सी०, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा सहायक अभियंता, प्रांतीय लोक निर्माण विभाग तथा औद्योगिक संगठनों से निपुण जैन, अध्यक्ष, परतापुर इण्ड०एस०, अंकित सिंघल अध्यक्ष आईआई०ए०, रविन्द्र एलन, अध्यक्ष, मिडफो, गौरव जैन, सचिव, आइ०आई०ए०, फरमानुद्दीन, कैंची कलस्टर, व अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन अमरेश कुमार पाण्डेग, उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। अंत में अमरेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग द्वारा उपस्थित अधिकारीगणों एवं उद्यमी संगठनों को धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया।

No comments:
Post a Comment