Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

शोध चरण विषय पर अंतर्विभागीय व्याख्यान का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से समाज विज्ञान में शोध के चरण विषय पर अंतर्विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को शोध से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप की उपस्थिति व सानिध्य में हुआ। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से डॉ. प्रतिमा चौरसिया रही, जिन्होंने छात्राओं को शोध के चरणों, रिसर्च गैप, समस्या का चुनाव आदि विषयों से छात्राओं को परिचित कराया। छात्राओं ने आगामी रिसर्च प्रोजेक्ट के विषय में काफी रुचिकर जानकारियां प्राप्त की व अनेक प्रश्नों जैसे शोध परिकल्पना कैसे बनाए, साहित्य का अवलोकन क्या है? आदि के साथ अपनी अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त किए। 


अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ. विनीता पुंडीर ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही मिस मंतशा, डॉ. दीपा जैन, राजनीति विज्ञान की डॉक्टर अंजु आदि का सहयोग व उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here