Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित, सीएम का जताया आभार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह के मेरठ आगमन पर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर पुनः अवकाश घोषित करने पर आभार धन्यवाद पत्र सौपा गया। इससे वाल्मीकि समाज में हर्ष की लहर है और पूरा वाल्मीकि समाज मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से आभार, धन्यवाद प्रकट करता है।

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक प्रत्याशी कमलदत शर्मा, जिला मंत्री अंकुर मुखिया, समीर चौहान, समस्त भाजपा परिवार का इसमें विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पत्र देते हुए राजकुमार सिद्धार्थ, प्रमोद चिनडालिया, मिथुन पार्चा, अर्जुन करोटिया आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here