नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगी पोशाकों और गरबे की ताल पर थिरकते कदमों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। पूरे प्रांगण में संस्कृति और परंपरा का जीवंत संगम दिखाई दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया। नवरात्रि के इस पर्व पर सभी ने माँ दुर्गा से सुख, समृद्धि और विश्वविद्यालय परिवार की उन्नति की कामना की। महावीर विवि की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने इस अवसर पर बधाई दी।
No comments:
Post a Comment