Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

नर्सिंग कॉलेज में एंटी-रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुंडाली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एंटी रेबीज विश्व सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को उमालोक नर्सिंग कॉलेज में रेबीज से बचाव एवं सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं चीफ फार्मासिस्ट माछरा गौरव वशिष्ठ ने छात्रों और अध्यापकों को रेबीज के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उमालोक नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल एस. प्रभु, बीपीएम राजन भिवानिया, मोहम्मद आरिफ, प्रो. आमिर खान, अंकिता, दीपिका तथा प्रेरणा सहित सभी अध्यापकगणों ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here