Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

रचनाकारों ने " शिखर " पर पहुँचाया ' साहित्य संवाद ' की काव्य गोष्ठी को


नित्य संदेश, इंदौर। गत दिवस साहित्यिक संस्था " साहित्य संवाद शिखर " की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन होटल गोवर्धन में किया गया, जिसे माँ अहिल्या की नगरी इंदौर शहर के लब्ध-प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति एवं अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं से शिखर पर पहुंचा दिया । काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता शहर के उस्ताद शाइर श्री बालकराम शाद ने की एवं गोष्ठी का सफ़ल संचालन शाइरा राखी जैन ने किया । काव्य संध्या में साहित्यकार श्री ओमप्रकाश जोशी बब्बु, शाइर डॉ. वासिफ़ काज़ी, श्री हिमांशु व्यास, अनूप शर्मा, हरजीत सिंह भाटिया, आर. डी. माहौर राही, कवयित्री निधि दीक्षित शर्मा, वंदना मौर्या, डॉ. कृष्णा जोशी ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से कविता के इस उत्सव को महोत्सव में बदल दिया । समस्त रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से काव्य गोष्ठी को सरस एवं सफ़ल बनाया , अंत में आभार डॉ. वासिफ़ काज़ी एवं समन्वयक हिमांशु व्यास ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया ।।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here