नित्य संदेश ब्यूरो
भावनपुर। गढ रोड स्थित हसनपुर में वीनस फार्म हाउस में काशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम प्रधान व वार्ड 24 से जिला पंचायत प्रत्याशी नौशाद के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उदेश्य लखनऊ मे होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर था। वही बैठक में बसपा के जिला अध्यक्ष डाक्टर सुभाष प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष शेखर गौतम, मुनकाद जिसौरी, हेमंत प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी जाटव, मनीष तोमर प्रधान नीरज कश्यप सहित अन्य लोगो ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेघानंद जाटव, मुख्य कोर्डिनेटर जगरूप जाटव, पुष्पेंद्र जाटव, प्रभुत्व जाटव, इमत्याज, यामीन, दिलशाद, नाजिम, गंगा मास्टर, मनोज, अख्तर, पूर्व प्रधान सुशील, गुडडु, आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन किठौर विधान सभा अध्यक्ष शेखर गौतम ने किया।
No comments:
Post a Comment