-वेंक्टेश्वरा विवि एवं वीजीआई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ संगोष्ठी, पोस्टर मॉडल प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक व स्वास्थय जागरूकता रैली का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025 पर इस वर्ष की थीम थिंक हेल्थ-थिंक फार्मासिस्ट विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शानदार आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मेरठ, मुरादाबाद, दिल्ली, गुरूग्राम समेत देश के अलग-अलग हिस्सों एवं विभिन्न फार्मा इंडस्ट्री से आए एक दर्जन से अधिक एक्सपर्ट ने उपस्थित फार्मा स्टूडेन्टस एवं शिक्षकों को फार्मासिस्ट की महत्ता बताई। फार्मा इंडस्ट्री में ढेरों रोजगार सम्भावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्थान के फार्मा स्टूडेन्टस ने पोस्टर, मॉडल प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक व परिसर में जागरूकता रैली निकालकर प्रभावी स्वास्थय सेवाओं में फार्मासिस्ट के महत्व को समझाया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डॉ. सीवी रमन सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025 पर यह कार्यक्रम किया गया। शुभारम्भ राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसआर मालू, मोनार्क साईन्टिफिक के हेड निशान्त सिंह, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, गलेक्सो इण्डिया के सीमान्त सक्सेना, औषधि निरीक्षक रूचि बंसल, चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार दास, कुलपति डॉ. कृष्ण कान्त दवे, डीन फार्मेसी डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. दर्पण कौशिक आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर जिला हॉस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार दास, प्रो. अंजलि भारद्वाज, डॉ. धीरज दुबे, डॉ. आदित्य शर्मा, मंजू रानी, पंकज गिल, रवि सैनी, रेनू, गुरूजीत सिंह, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. फुरकान, अभिषेक सुमन, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment