नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद दर्शन का प्रभाव विषय पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।
शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) किरण प्रदीप द्वारा मां सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, हर महापुरुष का जीवन प्रेरणा स्रोत होता है। अटल बिहारी वाजपेई भी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. अर्चना प्रिय आर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विनीता पुंडीर, रितु शर्मा, सीमा सैनी, डॉ. कीर्ति अग्रवाल, मंतिशा आदि प्रवक्ता व अनेक छात्राओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment