Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

राष्ट्रगान के अपमान को लेकर सतीश महाना के खिलाफ एफआईआर की मांग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। यह तहरीर कांग्रेस कमेटी के महानगर जिला अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा कोतवाली में दी गई है।


तहरीर में कहा गया है कि 22 अगस्त को जनपद उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान सतीश महाना राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर चले गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। रंजन शर्मा ने तहरीर में लिखा है कि सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर आसीन हैं, जिन पर संविधान के सम्मान की जिम्मेदारी है। राष्ट्रगान के दौरान बीच में चले जाना राष्ट्रगान का अपमान है। 


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने थानाध्यक्ष शहर कोतवाली से मांग की है कि उचित आपराधिक धाराओं में सतीश महाना के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज की जाए। इस तहरीर की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की गई है। बताते चले कि उन्नाव की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here