Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

लोगों को किया सफाई के प्रति जागरूक



नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के स्टाफ ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान का आयोजन किया। यह अभियान सरधना नगर पालिका परिसर में चलाया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहित मेहरा, उपप्रधानाचार्य रितु सिंह, को कोऑर्डिनेटर विमल कुमार व स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार का मानना है कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है और इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतिश कुमार सिंह,‌ मैनेजर श्री शालविक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहित मेहरा ने स्टाफ के इस प्रयास की सराहना की और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here