नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। बृहस्पतिवार को मोदीपुरम प्रीमियर लीग (MPL) का दूसरा सीज़न 2025 नीलकंठ क्रिकेट कॉलेज ग्राउंड में शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सिंह सोम और विशिष्ट अतिथि नीरज मित्तल ने फीता काटकर किया।
रोमांचक उद्घाटन मैच टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स मेरठ और चीमा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, रॉयल चैलेंजर्स मेरठ ने निर्धारित ओवरों में 128 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें अजय भारद्वाज ने 26 और अनुपम वशिष्ठ ने 16 रनों का योगदान दिया। चीमा सुपर किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजा करनावल ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए, चीमा सुपर किंग्स 114 रन ही बना पाई। टीम के लिए दीपक ने 27 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स मेरठ के अर्श कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जिसकी मदद से उनकी टीम ने यह मैच जीत लिया।
अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सिद्धान्त चिकारा ने चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अजय भारद्वाज बेस्ट फील्डर, अवनीश कुमार अतिथियों और आयोजकों का संबोधन। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, गन्ना समिति चेयरमैन मुदित शर्मा, नीलकंठ कॉलेज चेयरमैन भूपेंद्र अहलवाल, ब्रजवीर सिंह, इदरीश अली चौधरी, सूरत सिंह और विशाल तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मोदीपुरम प्रीमियर लीग के चेयरमैन अहमद अली वंश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लीग गाँव और देहात के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच देगी, जिससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। टूर्नामेंट का अगला मैच नीलकंठ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर फ्यूचर प्लस लायंस और वी डी वियर के बीच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment