Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 25, 2025

प्रकृति के प्रति प्रेम और हरित पर्यावरण की जागरूकता पैदा की

नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। बी.एल. एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ ग्रीन डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रिंसिपल स्वेता सागर, शिक्षिका सुम्बुल सैफी, वर्षा सिंह, नीरज पुंडीर, जेलस पुंडीर, बृजेश कुमार, विशाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और हरित पर्यावरण की जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here