नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर सेठ बी.के. माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, सराय लाल दास, मेरठ की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, पहुंचकर जिलाधिकारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम द्वारा जिलाधिकारी महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। छात्राओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन व पवित्र स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सदभाव का संदेश देने वाला पर्व है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सम्मान को भवना विकसित करते हैं तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment