Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 16, 2025

छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की ओर से वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्महत्या जैसे जघन्य अपराधों से कैसे बचा जाए विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप द्वारा किया गया, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ममता अग्रवाल रही। मुख्य अतिथि वक्ता के अनुसार आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण विषय है, यदि कोई भी मनुष्य अवसाद से पीड़ित है तो उसे काउंसलिंग एवं चर्चा से संभाला जा सकता है। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉक्टर मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर सीमा वर्मा, प्रीति, डॉक्टर सपना, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोनिका गर्ग, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह आदि रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here