Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 10, 2025

इफको की नैनो डीएपी पर किसान गोष्ठी आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर एक महत्वपूर्ण किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से नैनो डीएपी और अन्य नैनो उर्वरकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक सिरोही (सभापति, महादेव बी पैक्स) और मनवीर सिंह (सभापति, सरधना बी पैक्स) रहे। गोष्ठी का संचालन करते हुए कृष्ण कुमार (इफको के मेरठ क्षेत्र प्रबंधक) ने किसानों को गेहूं की फसल में नैनो डीएपी का सही उपयोग करने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरक अधिक प्रभावी हैं, क्योंकि इनकी कम मात्रा भी फसल को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है, जिससे किसानों का खर्च कम होता है और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

गोष्ठी में झितकरी, जुलाहेड़ा, कुशावली, सरधना, छुर, और महादेव जैसे गांवों से लगभग 60 किसानों ने भाग लिया, जिन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here