Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

बाइक रैली निकालकर महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

 


-पुलिस लाइन से हुआ महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारम्भ किए गए विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत रविवार को जनपद में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस लाइन से हुआ, जहां अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल व पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 200 स्कूटी एवं मोटरसाइकिलें सम्मिलित हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। उक्त रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर बच्चा पार्क, बेगमपुल, आबूलेन, हनुमान मंदिर, हापुड़ अड्डा होते हुए एल एवं के-ब्लॉक शास्त्रीनगर से गुजरते हुए सेंट्रल मार्केट में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया।


रैली निकालने का ये रहा उद्देश्य

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वावलंबन की दिशा में महिलाओं को प्रेरित करना रहा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here