Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 21, 2025

ब्रह्माकुमारीज व वेंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के मध्य बनी सहमति

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के मध्य राजयोग, मेडिटेशन एवं संस्कार शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए साझा संचालन पर सहमति बनी है। दोनों विश्वविद्यालय के बीच सहमति पत्र एक्सचेंज करने के बाद संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की एजुकेशन विंग के इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर बीके पांडुमानी ने संयुक्त रूप से दी।


इस अवसर पर बीके डॉ. कृपाल सिंह की पुस्तक "रामायण व महाभारत का आध्यात्मिक रहस्य" का विमोचनभी किया गया। ब्रह्मकुमार सुशील के संचालन में अतिथियों का स्वागत रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी, बीके दीपिका, बीके सपना, बीके पारुल ने किया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर कृष्णकांत दवे, कुलसचिव डॉ. अमित पीयूष पांडे, अंबाला ब्रह्माकुमारीज केंद्र से बीके शैली, यशपाल, विनय गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, मुनेंद्र भाई, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here