नित्य संदेश ब्यूरो
दौराला। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' के दूसरे दिन सिवाया गाँव में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान गाँव के श्मशान घाट की साफ-सफाई की गई और वहाँ पेड़-पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा रहें। उनके साथ दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, जिला महामंत्री समीर चौहान, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, और पूर्व प्रधान जितेंद्र विहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment