Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

कई घंटों से कवि युगल के घर पर बिजली नहीं


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 31 मईकी रात लगभग 9 बजे से कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर के घर की बिजली काट दी गई। पहले तो उनको लगा कि सामान्य कट है। किंतु बाद में देखा कि मीटर में बिजली आ रही है किंतु घर पर नहीं। सौरभ सुमन ने तत्काल एक्सन पल्लवपुरम को कॉल किया तो उन्होंने लाइन मेन को भेजा। 

उन्होंने जानकारी दी कि बिल न भरने के कारण बिजली काट दी गई है। सौरभ सुमन ने उनको बिजली के बिल के भुगतान की रसीद दिखाई तो कर्मचारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। आपकी शिकायत दर्ज की गई है 15 मिनट में बिजली आ जाएगी।

उसके बाद जब दो घंटे तक बिजली नहीं आई तो अधिकारियों को कॉल किए। एसडीओ पल्लवपुरम ने कहा कि आपका मामला ईई महेश के पास है, उन्हें 9193330266 पर संपर्क करें। 

कवि ने बताया कि अनेक बार इस नंबर पर कॉल किया किंतु कॉल नहीं रिसीव हुआ। अंततः उन्होंने शिकायत मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को ट्वीट की। बावजूद इसके अभी तक लाईट नहीं आई है। पूरा परिवार घर के बाहर खुले में बैठा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here