Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

एक दिवसीय वृहद करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विवि सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र मेरठ एवं स्यादवाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च बागपत के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों को रोजगार सहायता प्रदान करने एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्यादवाद कॉलेज ऑफ़ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च बागपत में किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता संस्थान के सचिव शिखर चंद्र जैन ने की. कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश पाल रहे। डॉ. पंकज शर्मा ने कार्यशाला में सिविल सर्विसेज की तैयारी एवं पीसीएस जे की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अंकुर चौहान ने अध्यापन के क्षेत्र में रोजगार के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण मलिक ने संस्थान की प्रगति आख्या का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. सोनिया वर्मा त्रिखा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here