Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 13, 2025

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और जीटीबी एकडेमी ने जीते मैच

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकडेमी में खेले गए अंडर 7 साल से 11 साल आयु वर्ग के मुकाबले में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल एकडेमी ने अपने-अपने मुकाबले में दर्ज की।


पहले मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकडेमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम 18.5 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। ऋषभ एकेडमी की ओर से फवाज ने 6 विकेट और जैद ने दो विकेट लिए। दूसरा मुकाबला गुरु तेग बहादुर स्कूल एकेडमी के मैदान पर खेला गया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकडेमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 अवर में 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकडेमी की टीम 19.5 ओवर में 160 का ऑल आउट हो गई।


क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से दोनों मैदान पर मैच खेले जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, मुजाहिद त्यागी, मुराद अली, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here