Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 का हुआ शुभारंभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ हुआ। मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के शुभारंभ कार्यक्रम को प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार, सदस्यों प्रो. सत्यपाल सिंह राणा, डा. कुमकुम, डा. भावना सिंह, डा. आशीष पाठक सहित समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने देखा। इस अवसर पर प्राचार्या ने मिशन शक्ति अभियान के विभिन्न चरणों और उपलब्धियों की छात्राओं के समक्ष चर्चा की तथा प्रदेश सरकार के अभियान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन प्रो. लता कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here