Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

शिव सैनिको ने फूंका पाकिस्तान का झंडा व पुतला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठएशिया कप में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच का विरोध करते हुए शिव सेना मेरठ इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित चेतन मेडिकल काम्प्लेक्स के सामने पाकिस्तान का झंडा लिपटा पुतला फूंका गया।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हमले में हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया, फिर भी आज पाकिस्तान के साथ भारत का क्रिकेट मैच कराया जा रहा है, हमारी भारत की सभी राष्ट्र‌वादी जनता से अपील है कि इस मैच का सब पूर्णतः बहिस्कार करें। जब खून और पानी साथ में नहीं बह सकते तो खून का खेल और क्रिकेट का खेल कैसे साथ-साथ खेले जा सकते है? खेल और जंग एक साथ नहीं हो सकते, कुछ लोग देशभक्ति का व्यापार करने में लगे है। पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए शिव सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

इस मौके पर महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, अवनीश आर्य, यासीन खान, प्रदीप सक्सेना, कमल प्रजापति, सनी प्रधान, मुकेश वर्मा, जूनियर राजेश खन्ना, राम खेलावन, अमित पाल, सहेंद्र तोमर, राजीव कुमार, शौकत सलमानी, इरशाद, आसिफ आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here