नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वेस्ट एण्ड रोड स्थित गुरु तेग
बहादुर पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह दिवस का समापन हो गया। विशेष प्रार्थना सभा
का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कविता, कहानी, सुविचारों व
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हिंदी भाषा के विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेन्द्र सिंह ने सभी को हिंदी
दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, हिंदी हमारी पहचान है और
यह गर्व का विषय है कि हिंदी हमारी मातृ व राजभाषा है। हिंदी विभाग की ओर से पूनम
नागर एवं नीलम पंत ने भी हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए दोहा अंताक्षरी
प्रतियोगिता का आयोजन किया हिंदी सप्ताह के अंतर्गत कराई। इन
गतिविधियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुनो कहानी, मेरी कविता तथा क्लासवाइस
राइटिंग काम्पीटिशन, भाषा प्रतियोगिता, स्वचरित कविताएँ
प्रश्नमंच तत्काल भाषण तथा कवि सम्मेलन लघु नाटिका को खूब सराहा गया।

No comments:
Post a Comment