नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। योग परिवार ने शास्त्री नगर स्थित टैगोर पार्क में रविवार को हिंदी दिवस
मनाया। योग शिक्षक डा. संजय
माथुर ने बताया कि हिंदी दिवस पर पंच विषयों पर हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया, इसमें 30 योग साधकों ने हिस्सा
लिया। निर्णायक महेश रस्तोगी द्वारा सीमा रस्तोगी को प्रथम और पार्थ त्यागी को
द्वितीय विजेता घोषित करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सत्येन्द्र अग्रवाल, डा. सुदर्शन त्यागी, भूपेन्द्र शर्मा, मोनिका, कविता, बबिता, साधना, अरूणा, अनुपमा, मंजू व नीलम सक्सेना
आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment