नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित विवि में 25 सितंबर को कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र के जन्मदिवस को प्रतिबद्धता दिवस के रूप में मनाने की गौरवशाली परंपरा है। यह दिन शिक्षा, नवाचार और सामाजिक कल्याण के प्रति विश्वविद्यालय के अटूट समर्पण का प्रतीक है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिबद्धता दिवस के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार अपने कुलाधिपति के दृष्टिकोण और आदर्शों को सम्मानित करता है।
इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा, प्रतिबद्धता हमें सबसे पहले स्वयं से करनी होती है। पहला संकल्प यह समझना है कि मैं यहाँ क्यों हूँ? हमें अपने वादों को याद करना ही प्रतिबद्धता दिवस का उद्देश्य है। हम इस दिन से अपने संकल्पों की शुरुआत करते हैं। हमारा देश हमें देख रहा है, हमारा परिवार हमें देख रहा है, हमारे माता-पिता हमें देख रहे हैं। ऐसे में हमें शिक्षा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। प्रतिबद्धता दिवस हमारे संकल्पों और आदर्शों को मजबूत करने का प्रतीक है।
No comments:
Post a Comment