नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महावीर विवि में विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक एवं डीन डॉ. श्वेता गोयल के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर शीतल कौशिक ने कहा कि फ़ार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा का प्रयोग केवल करियर निर्माण तक सीमित न रखकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए भी करना चाहिए, वहीं डॉ. श्वेता गोयल ने अपने संदेश में कहा कि फ़ार्मेसी विज्ञान, नैतिकता और सेवा का संगम है और जब विद्यार्थी शोध, नवाचार एवं अनुशासन के साथ कार्य करेंगे तभी भारत विश्व फ़ार्मा हब के रूप में स्थापित हो सकेगा।
कार्यक्रम में फ़ार्मेसी संकाय के शिक्षकगण डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. आरती गुप्ता, नेत्रपाल चौहान, दीपा, नेहा शर्मा, शक्ति यादव, सुमित पंवार, सौरभ सैनी, शैली शर्मा, अमित कुमार, अरविंद कुमार एवं रजनी राणा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment