Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। दौराला रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक्स क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस आयोजन में 26 विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने 3000 मीटर पैदल चाल, 800 मीटर, 600 मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर बाधा दौड़ और गोला फेंक जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के मंच का संचालन मनोज कुमार शर्मा और कुंवर राजीव सिंह ने कमेंट्री के साथ किया। इन दोनों ने स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सभी प्रतियोगिताओं को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। 

इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के साथ उप-प्रधानाचार्य राम जियावान प्रसाद, ओमप्रकाश, विजय सिंह, राजन सिंह, संजय त्यागी, संगीता यादव, रजनी, प्रतिमा, प्रीति, बिंदु, अनुज, सुनील और संजीव यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here