नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित डीम्ड यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज द्वारा माइक्रोब्स एट वर्क: एप्लीकेशन इन बायोटेक इंडस्ट्रीज विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके त्यागी के स्वागत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। इसके बाद प्रो. वाइस चांसलर प्रो. जयानन्द तथा निदेशक, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज, प्रो. दिव्या प्रकाश ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों को अनुसंधान व नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभिन्न संकाय सदस्य, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजुक्ता, प्रियांक भारती, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. मानसी, अविताज, सोनिया और शुभ्रा शर्मा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment