Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 31, 2025

पर्यूषण पर्व में उत्तम शौच धर्म का उत्सव मनाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पर्यूषण पर्व में उत्तम शौच धर्म का उत्सव मनाया गया। सदर में सुधर्म इंद्र शची इंद्राणी संवाद हुए।

दसलक्षण महापर्व के चौथे दिन रविवार को उत्तम शौच धर्म का उत्सव जैन मंदिरों में मनाया गया। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित जैन मंदिर में छोटे बच्चों ने सुधर्म इंद्र शची इंद्राणी की नाटिका के माध्यम से तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव का मंचन किया। सरस्वती लोक निवासी अभिषेक जैन की बेटी अद्विका जैन ने शची इंद्राणी का किरदार निभाया, वहीं गौरव जैन के बेटे तीर्थ जैन ने स्वधर्म इंद्र का रोल प्ले किया।

सदर दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर में जिन सहस्त्र विधान चल रहा है। उसके मध्य कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों के द्वारा तीर्थंकर भगवान के जन्मोत्सव की व्याख्यान की। उन्होंने बताया कि जब तीर्थंकर बालक का जन्म होता है, तब समस्त लोक में सुख का विस्तार होता है। एक क्षण के लिए नरक में भी शांति का विस्तार होता है।

कार्यक्रम में मृदुल जैन, अक्षत जैन, सचिन जैन, मनीष जैन, प्रमोद जैन, विनोद जैन, पदम प्रकाश जैन, काव्य जैन, ग्रन्थ जैन आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here