Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 31, 2025

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह एवं एसएसपी विपिन ताडा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने महिला बैरक, पुरूष बैरक, शिशु सदन आदि का निरीक्षण किया। बैरक में उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी के लिए वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here