नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान द्वारा बाढ़ से
प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ चौकिया का निरीक्षण किया गया,
जिसमें स्वास्थ्य की दी जा रही सेवाओं के विषय में जानकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र
के नागरिकों से संवाद कर उनको किट वितरण की, साथ ही रोगों से
बचाव के विषय में लोगों को जागरूक किया।
जिला आपदा नोडल अधिकारी डॉक्टर अंकुर त्यागी के द्वारा क्षेत्र में लक्षण
युक्त मरीज के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया की जांच के लिए को निर्देश
दिए। डॉ. रक्षित चौधरी द्वारा जनमानस को बताया गया कि बाढ़ के बाद चर्म रोग और
दस्त, जैसे रोगों के लिए सुरक्षा ही बचाव है, को लेकर जागरूक किया गया। निरीक्षण के समय
हस्तिनापुर के प्रभारी डॉक्टर अमित त्यागी अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर स्वास्थ्य
सेवाओं को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में जनमानस के लिए उपस्थित है, का
आश्वासन दिया।
No comments:
Post a Comment