नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईएमए मेरठ की वूमेंस डॉक्टर शाखा द्वारा आभा मानव मंदिर, वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर निशि गोयल ने किया.
आभा मानव मंदिर के संस्थापक एससी गोविल एवं आभा गोविल से इस संस्था को स्थापित करने का उद्देश्य जाना। एक महिला संवासी ने भजन तथा एक पुरुष संवासी ने शेरो शायरी से अपनी कला का परिचय दिया। सभी महिला डॉक्टरों ने उन लोगों से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा यह पाया कि यह एक ऐसी संस्था है, जहां पर कोई भी वरिष्ठ नागरिक जो किसी भी कारणवश अकेले रहने के लिए विवश है, यहां आकर शेष जीवन सुख पूर्वक व्यतीत कर सकता है।
डॉक्टर संजय गोयल (फिजिशियन) ने पुरुषों की समस्याओं के
निवारण करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रेनू भगत, डॉक्टर निशि गोयल, डॉ. अनुपम सिरोही, डॉक्टर अंजु रस्तोगी, डॉक्टर दीपिका रमेश, डॉक्टर मोनिका गर्ग, डॉक्टर गीता जैन, डॉक्टर सारिका अग्रवाल, डॉक्टर उषा सिंह, डॉक्टर प्रिंसी बंसल, डॉक्टर मीनल गर्ग, डॉक्टर
संजय गोयल आदि उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment