Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 21, 2025

हर जाति और धर्म का सम्मान करता है ब्राह्मण: आदेश फौजी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भूनी स्थित मुरली वाला फार्म हाउस में ब्राह्मण संसद का आयोजन किया गयाब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ईश्वर नंद शर्मा ने की संचालन प्रमोद शर्मा ने किया


राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी बतौर मुख्यातिथि रहे अति विशिष्ट अतिथि भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी रहे पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा, ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा, ब्राह्मण शस्त्र और शास्त्र का ज्ञाता होता है, ब्राह्मण ने ही बाल्मीकि जी को महर्षि की उपाधि दी, ब्राह्मण ने ही रविदास को संत की उपाधि देने का काम किया ब्राह्मण हर जाति और धर्म का सम्मान करता है ब्राह्मण संसद में पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनुज शर्मा, दिलबर शर्मा, विशाल शर्मा, राकेश भारद्वाज, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यपाल शर्मा, मामेद्र शर्मा, राजपाल शर्मा एवं हजारों की संख्या में ब्राह्मण पुरोधा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here