Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 27, 2025

धर्मांतरण एक घिनोनी साजिश: महेन्द्र कुमार रस्तौगी



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। 

बैठक में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने अवैध धर्मांतरण को एक साजिश करार दिया। धर्मांतरण एक षडयंत्र है जो देश की जनसंख्या को प्रभावित करना चाहता है। इसके लिए लोगों को डराकर,धमकाकर ,लालच देकर, ब्रेनवाश करके धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है, और इसकी शिकार सबसे अधिक हमारी बहन, बेटी हो रही है।आज़ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन धर्मांतरण को लेकर महिलाओं का शोषण हो रहा है इसे कोई नहीं देखता। सरकार को धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने की जरूरत है। गोष्ठी में अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी, चक्रधर प्रसाद मनोड़ी,एस एस त्यागी, शशि बाला, यशपाल जांगिड़ ने भाग लिया। इस अवसर जगदीश कुमार, राम गोपाल शर्मा,एस केअरोड़ा,सत्यपाल सिंह, ,महेश मिश्रा, राजेन्द्र कौशल,हेमलता यादव,आशा शर्मा, मंजु शर्मा, दमयंती, कुसुम लता, आशा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here