अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। शनिवार को श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई।
कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने हरियाली तीज से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को हरियाली तीज का महत्व समझाया। बता दें कि शनिवार को श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि मेहंदी लगाना एक प्राचीन भारतीय कला है। भारतीय संस्कृति और परंपरा का मेहंदी एक बहुत बड़ा हिस्सा है, जो तीज त्यौहार, विवाह शादी के अवसर पर विशेष रूप से और बड़े चाव के साथ लगाई जाती है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने पारंपरिक त्योहार और संस्कृति का सम्मान करते हुए ऐसे पर्व पूरी उत्साह से मनाने चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों में संस्कार पैदा कर सके तीज का त्योहार पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि हरियाली तीज का संबंध भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से जुड़ा है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर रीता मित्तल, पूजा मित्तल, सीमा, मानसी, स्नेहा, वैशाली, कमलेश, वैशाली, कीर्तिका, गोल्डी, आरती, अमित कुमार, प्रवेंद्र लांबा, सुरभि, झुम्मी आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
No comments:
Post a Comment