Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 5, 2025

छात्रों को पर्यावरण को बचाने के लिए सजग रहने हेतु प्रेरित किया



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एनएस इंटर कॉलेज में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण पर केंद्रित एक संक्षिप्त संगोष्ठी का भी आयोजन पंडित गंगादान शर्मा सभागार में हुआ। 

इस संगोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र ने सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। श्री शर्मा ने महान पर्यावरणविद् पंडित सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए छात्रों को पर्यावरण को बचाने के लिए सजग रहने हेतु प्रेरित किया। पूर्व प्रबंधक पंकज शर्मा ने छात्रों को छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा अधिक से अधिक वृक्षों को रोपने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बेहतर जीवन जी पाएंगे। पूर्व प्रबंधक अमित शर्मा ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यालय के परिवेश को बेहतर बनाने के लिए अपने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में छात्रों को अनेक औषधीय गुणों से युक्त पौधों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या आभा शर्मा ने समस्त अतिथियों के आगमन और उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तोमर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के राजकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, अनुराग शर्मा, राकेश शर्मा, डॉ सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रजत कुमार बालियान, रंजीत कुमार पटेल, आकांक्षा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here