Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

एक सितंबर को कमिश्नरी घेराव में जुटेंगे 5000 ट्रैक्टर: अनुराग चौधरी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आह्वान पर एक सितंबर को होने वाले कमिश्नरी घेराव और किसान मजदूर महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि महापंचायत में लगभग 5000 ट्रैक्टर पहुंचेंगे। किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा ट्रैक्टर मार्च करते हुए लंगर-भंडारे की व्यवस्था के साथ कमिश्नरी पहुंचेंगे।


महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बुधवार को नगर निगम की शहरी सीमा से लगे गांवों जाटोली, नंगलाताशी, दयामपुर, डाबका, रजपुरा और सरूरपुर में किसानों के साथ बैठक कर संपर्क किया। बैठकों में किसानों ने बताया कि नगर निगम सीमा में शामिल होने के बावजूद उनके गांवों में विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है। जलभराव, नालों की सफाई न होना, सफाई व्यवस्था बदहाल होना, बढ़ा हुआ हाउस टैक्स, साल में दो बार हाउस टैक्स वसूला जाना प्रमुख समस्या है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डीएफसीसी रेलवे पुलों के नीचे जलभराव से आवागमन बाधित है। इसके अलावा खाद न मिलना, खाद वितरण में भ्रष्टाचार, ब्याज वसूली, गन्ना भुगतान न होना, बिजली के घरेलू कनेक्शन में 3 किलोवाट से कम कनेक्शन न मिलना और गलत बिजली बिल भेजना भी बड़ी समस्या बनी हुई है। बैठक में वीरपाल सुरानी, हर्ष चहल, बबलू प्रधान, विरेंद्र, कृष्णपाल, ऋषिपाल, विनोद, हरेंद्र, विनय आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here