रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर भारत के वीर जवानों और सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मसिह सिंह ने किया। पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारना जानता है। आतंकवाद को जड़ से मिटाकर ही छोड़ेंगे।
जिला पंचायत सदस्य विकास
उपाध्याय, अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला, संयुक्त व्यापार मण्डल
अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, भाजपा मंडल
अध्यक्ष सोनवीर सिंह ने भारत की सेना की सराहना की। यात्रा विकासखंड कार्यालय से शुरू
होकर भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक, मवाना बस स्टैंड, किठौर बस स्टैंड होती हुई
भगत सिंह चौक पर संपन्न हुई। महामंत्री संजीव शर्मा, मोहित बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष
सुन्दर चौधरी एवं विनोद शर्मा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन अग्रवाल, कालू त्यागी,
पुट्ठी मण्डल अध्यक्ष ललित त्यागी, इंतजार अली, सभासद पराग सोनी, कपिल लोहरे, गगन त्यागी,
रामगोपाल त्यागी, गौरव गर्ग पोपट, डॉ. अमित वर्मा, पंकज त्यागी, आशुतोष बंसल आदि मौजूद
रहें।
No comments:
Post a Comment