Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

एक सितंबर को भाकियू का कमिश्नरी घेराव और किसान महापंचायत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) मेरठ इकाई ने एक सितंबर को कमिश्नरी चौराहे पर कमिश्नर के घेराव और विशाल किसान-मजदूर महापंचायत का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से किसानों में भारी आक्रोश है और अब आर-पार की लड़ाई होगी।


जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को जिलाधिकारी वी.के. सिंह को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था और जिला मुख्यालय का घेराव किया गया था। उस दौरान प्रशासन से 40 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान का समय लिया गया था, लेकिन आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी समेत जिले के अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और किसानों के साथ उनका व्यवहार भी उचित नहीं है। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, सहायक कहते हैं साहब व्यस्त हैं।


एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क

महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने पहाड़पुर, भैंसा, मवाना, बहसूमा, कोल समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामों में किसानों से संपर्क कर महापंचायत में आने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सतेंद्र तालियान, डॉ. टीटू, मनोज खत्री, राजकुमार चपराना, सुनील पिलौना, जय बहादुर, मुनीश त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here