Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 17, 2025

मिशन शक्ति बालिका के सम्मान में हुआ समारोह का आयोजन

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के लिबरल आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज विभाग, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत मिशन शक्ति बालिका के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे प्रो-वाइस चांसलर कर्नल देवेंद्र स्वरूप, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सुधीर त्यागी, विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा डॉ. अनोज राज, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. लुभान सिंह, डॉ. रफत खानम, डॉ. आशीष कुमार एवं डॉ. प्रीति सिंह द्वारा किया गया। प्रो-वाइस चांसलर कर्नल देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त बनाना एक समावेशी और मजबूत समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत जीवंत और आध्यात्मिक रूप से प्रेरक प्रस्तुति रही। 


प्रस्तुत करने वाली कैनात खान, नारायणी अग्रवाल, वंशिका चौधरी, नबीहा, आलिया, समृद्धि, अनुष्का, अनामिका और टेंडई छात्राएं रही। इन छात्राओं ने अत्यंत गरिमा, श्रद्धा और नारीत्व की भावना के साथ शक्ति स्वरूपा का अद्भुत चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. दुर्वेश कुमार, डॉ. किरण, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मोहिनी मित्तल, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. नियति गर्ग, डॉ. रूबी, डॉ. लवली, जूली और कपिल द्वारा की गई। छात्रों में वंशिका सैनी, आयुषी मलिक, निर्मिता राठी, प्रियांशी, निकिता सिरोही, जेसिका, आशी और राशि की उपस्थिति और सहयोग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here