Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 7, 2025

वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 550+ एडमिशन का माइलस्टोन मनाया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (वीजीआई) ने इस शैक्षणिक वर्ष में 550 से अधिक एडमिशन का महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार कर गर्व के साथ जश्न मनाया। यह उपलब्धि संस्थान की शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

वेंकटेश्वरा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में टीम के समर्पण और मेहनत के लिए अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह उपलब्धि हमारी सामूहिक मेहनत का परिणाम है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इसी तरह उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहें और इस वर्ष को हमारे सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक बनाएं।
प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने वीजीआई की मेरठ में अग्रणी स्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, शहर में सबसे पहले यह माइलस्टोन हासिल करना हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी टीम वेंकटेश्वरा ग्रुप को मेरठ के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है।
इस अवसर पर व्यक्तिगत उत्कृष्ट योगदान को भी सम्मानित किया गया। वीजीआई मेरठ के कैंपस डायरेक्टर डॉ. प्रताप सिंह ने एडमिशन टीम के माह के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जनवरी माह की सर्वश्रेष्ठ शफाली वर्मा, फरवरी के नितिन शर्मा, मार्च की फिर से शफाली वर्मा और अप्रैल माह की तरु सिंगल शामिल रहीं।

एसोसिएट डायरेक्टर एडमिशन दीपक कुमार और ब्रजपाल सिंह ने अपनी टीम की अद्भुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें वेंकटेश्वरा ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम बताया. एडमिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य टीम सदस्यों अरविंद कुमार, सुप्रिया शर्मा, स्वाति गोस्वामी, श्वेता सिरोही, विशाखा शर्मा, समीरा सैफी, अर्शी सलमानी, नेहा परवीन, जितेंद्र और अंकित चोकर के योगदान को भी इस कार्यक्रम में सराहा गया। चेयरमैन के कार्यकारी सहायक श्री बाला जे ने टीम को बधाई दी और उन्हें अपनी गति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here