Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 30, 2025

हवन पूजन के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती


युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए किया गया प्रेरित

अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव रामराज में श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन और पूजन के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके शस्त्र फरसे का भी पूजन किया गया हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव को उत्साह के साथ मनाया यह आयोजन भगवान परशुराम के प्रति लोगों की श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है। बता दें कि रामराज में सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि प्रभु की आराधना करने से जातक को जीवन में सुख फल की प्राप्ति होती है। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज मेरठ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव हवन पूजन कर मनाया गया.

सुबह 9 बजे पंडित विजय शर्मा ने भगवान परशुराम का विशेष पूजन और हवन किया पंडित विजय प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया यजमान पंडित विधि चंद शर्मा सहित उपस्थित समाजजनों ने हवन में आहुतियां अर्पित की उसके बाद महा आरती हुई अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित बंधुओ ने महर्षि परशुराम पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान लोगों ने समाज संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज मेरठ के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने कहा कि आराध्य भगवान परशुराम जी का संपूर्ण जीवन नित नई परीक्षा और चुनौतियों से परिपूर्ण रहा था।इसके बावजूद उन्होंने कभी भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। महा पराक्रमी भगवान परशुराम ने सदैव अपने शस्त्र निर्बलों की रक्षा और अधर्मी वह पापियों के संहार के लिए उठाए थे। 

वहीं उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए उनकी तरह दृढ़ संकल्प बन विभिन्न सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर समाज आत्म कल्याण की और अग्रसर रहना चाहिए पंडित विजय प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी के जन्म जयंती और अक्षय तृतीया को मनाए जाने के पीछे के कारणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी अंत में प्रसाद का वितरण हुआ।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, पंडित विधि चंद शर्मा, सचिन शर्मा, जितेंद्र शर्मा,मनोज शर्मा, मोनू पंडित, अवधेश शर्मा, विपेंद्र सुधि वाल्मीकि, मोनू बंसल,सुभाष शर्मा,शुभम अरोड़ा, सुदर्शन गोयल, मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, रामानंद शर्मा,अजय कुमार शर्मा,प्रमोद शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here