नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक विकास भवन कलेक्ट्रेट में अयोजित की गयी। बैठक का संयोजन अरूण कुमार पाण्डेय (उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर) द्वारा कराया गया। बैठक में व्यापारबन्धु संबंधी कुल 32 समस्यायें शामिल थी, जिनसे संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गयी, जिनमें से कुछ समस्याओं का निस्तारण किया गया, व्यापारी बन्धुओं ने प्रसन्न होकर अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद दिया।
अध्यक्ष ने नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओ को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिये। अध्यक्ष ने सहायक नगर आयुक्त को भगत सिंह मार्केंट, खैर नगर मार्केट आदि चौराहों पर खराब लाईटों को ठीक कराने के निर्देश दिये। अध्यक्ष महोदय ने शहर के मुख्य चौराहो पर लगने वाले जाम, खैर नगर बाजार में चार पहिया वाहन के आवागमन पर रोक लगाने हेतु निर्देश दिये।मोहीउद्दीनपुर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बताया कि मेन बाजार के नाले की नियमित सफाई कराते हुये अतिक्रमण हटवा दिया गया है। थाना प्रभारी जानी को बिना अनुमति के चल रहे होटल पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष महोदय ने सड़को के किनारे रात्री में जलने वाली स्ट्रीट लाईटो का डिस्टीब्यूशन बॉक्स नगर निगम में होने के कारण नगर निगम को दिन के समय लाईटों को बंद करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष महोदय ने यातायात की समस्या को शीर्ष प्राथमिकता पर पत्राचार करने के निर्देश दिये।
अध्यक्ष द्वारा व्यापार बन्धुओं से कहा गया कि बैठक की महत्ता को बनाये रखने हेतु व्यापारियों के हित से संबंधित समस्याओं को ही बैठक में उठाया जाए। व्यक्तिगत समस्यों को बैठक में न रखा जाए। इस प्रकार बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में एम0डी0ए0, कैण्ट बोर्ड, बाल विकास अधिकारी,लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना अधिकारी,मुख्यचिकित्सा अधिकारी,सहायक नगर आयुक्त,विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक परिवहन अधिकारी, परिवहन विभाग (रोडवेज), बाट माप तौल विभाग, नगर पंचायत बहसूमा, श्रम विभाग,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थितरहें। विभिन्न व्यापारी बन्धुएवं व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी जैसे- विष्णुदत्त पराशर, अकरम गाजी, विनोद त्यागी, विपुल सिंघल, शैंकी वर्मा, तरूण शर्मा, राजीव गुप्ता, नौशाद अहमद, आशीष जैन, हाजी मौ0 अख्तर, श्री सौरभ अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment